केंद्रीय कर्मचारियों को संघ की शाखा में जाने से रोक हटाना न्यायोचित: भाजपा
23-Jul-2024 12:21 AM 5303
देहरादून 22 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कर्मचारियों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी रोक के हटाए जाने को पूर्णतया समुचित एवं न्यायोचित बताया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रसन्नता जताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया। साथ ही, विपक्ष की आपत्तियों पर पलटवार किया कि अपनी सरकार के निर्णयों से देश को संकट में डालने वाली ये पार्टियां हमेशा संकट के समय देश के साथ खड़े संगठनों का विरोध करती रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^