केंद्र सरकार कृषि के विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत : तोमर
18-Jun-2022 08:48 PM 2210
भागलपुर, 18 जून (AGENCY) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार कृषि विकास की दिशा में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से काम कर रही हैऔर इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। श्री तोमर ने शनिवार को जिले के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास की रणनीतियों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि सतत टिकाऊ खेती के लिए वर्तमान समय में आ रही चुनौतियों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। विगत आठ वर्षों में हमारी सरकार ने कृषि विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। जिससे देशभर में खेती किसानी की दशा और दिशा बदल रही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक 11 करोड़ किसानों के खातों में दो लाख करोड़ से भी अधिक राशि भेजी जा चुकी है। सरकार की ठोस नीति, किसानों और वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बदौलत आज भारत कृषि उत्पादों के मामले में आत्मनिर्भर राष्ट्र है। अभी देश से करीब चार लाख करोड़ कृषि उत्पादों का निर्यात हुआ है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। आज किसानो को उनके उत्पाद का सही दाम मिल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^