केजरीवाल ने राहुल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
04-Aug-2023 09:55 PM 5677
नयी दिल्ली 04 अगस्त (संवाददाता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सजा पर रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया। श्री केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “ मैं राहुल गांधी जी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं।” उन्होंने आगे कहा , “यह भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है। उन्हें और वायनाड के लोगों को बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^