केजरीवाल की गिरफ्तारी का जनता देगी जवाब : रामगोपाल
22-Mar-2024 06:20 PM 3608
इटावा, 22 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुये कहा कि चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता लगने के बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है और जनता सही समय पर इसका माकूल जवाब देगी। प्रो यादव ने शुक्रवार को सैफई स्थित आवास पर पत्रकारों से कहा कि इतिहास से कुछ लोग सीखना नहीं चाहते। भाजपा के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कुछ नहीं सीखा । 1977 में इंदिरा गांधी की अगवाई में कांग्रेस ने सारे देश में चुनाव लड़ा था लेकिन आपातकाल का खामियाजा कांग्रेस को जनता ने ऐसा सिखाया कि सारे देश से कांग्रेस गायब हो गई। 2024 में जनता सिखा देगी कि किसी को जेल में डालने से उसको जीतने से रोका नहीं जा सकता है। दिल्ली में बुरी तरह हारने की खीज की वजह से बहाना ढूंढ रहे थे कि कैसे बंद किया जाए लेकिन इस देश की जनता जिसके साथ अन्याय होता है, जनता उसी के साथ हो जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^