कौस्तुभ सिंह और आशी शमसेरी एकल चैंपियन
01-Sep-2023 11:00 PM 2788
लखनऊ, 01 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कौस्तुभ सिंह और आशी शमसेरी ने सिप्स आइटा अंडर-12 (बालक व बालिका) टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ क्रमश : बालक व बालिका एकल के खिताब जीत लिए। गोमतीनगर अवध स्कूल स्थित प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के टेनिस कोर्ट पर संपन्न चैंपियनशिप में बालक युगल के फाइनल में खिताबी जीत के साथ कौस्तुभ सिंह दोहरे खिताब के हकदार बने। बालक एकल के फाइनल में छठीं वरीय कौस्तुभ सिंह ने यूपी के ही कृष्णा सिंह को 6-1, 6-1 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय उत्तर प्रदेश की आशी शमसेरी चैंपियन बनी जिन्होंने यूपी की ही लावण्या सिंह को 2-6, 6-0, 6-0 से हराया। बालक युगल में यूपी के कौस्तुभ सिंह व ध्रुव सिंह ने विजेता ट्राफी अपने नाम की। यूपी की इस जोड़ी ने फाइनल में तक्षशील नागर (महाराष्ट्र)व अथर्व आनंद (बिहार) को 6-1, 6-4 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^