कौशांबी में बिजली गिरने से तीन मरे
09-Jul-2024 11:43 PM 2304
कौशाम्बी 9 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार धावडा गांव में उर्मिला देवी, कौशल्या के साथ धान की रोपाई कर रही थीं। दोपहर बाद अचानक बरसात होने लगी। बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आकर उर्मिला देवी (40) की झुलस कर मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कौशल्या झुलस गई जिसे इलाज के लिए चंपहा स्थित एक निजी अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^