कश्मीर में कथित 'राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों' के आरोप में छह कर्मचारी बर्खास्त
03-Aug-2024 05:06 PM 2170
श्रीनगर, 03 अगस्त (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के साथ छह कर्मचारियों को शनिवार को बर्खास्त कर दिया। इन आरोपियों को संविधान के अनुच्छे 311 (2) (सी) के तहत बर्खास्त किया है। यह अनुच्छेद प्रशासन को बिना किसी जांच के कर्मचारियों को बर्खास्त करने की इजाजत देता है। प्रशासन ने जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया है, उनमें पुलिस में डोडा के भल्लेशा निवासी चयन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसी) सैफ दीन, कुपवाड़ा निवासी हेड कांस्टेबल फारूक अहमद शेख, कुपवाड़ा निवासी पुलिस में एसजीसी खालिद हुसैन शाह, बारामूला के सिलिकोटे उरी निवासी पुलिस कांस्टेबल रहमत शाह, एसजीसी इरशाद अहमद चालकू, तथा पुंछ के स्कूल शिक्षक नजम दीन शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^