करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी
25-Jun-2025 04:01 PM 6765
मुंबई, 25 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की। इस फोटो में करिश्मा कपूर और करीना के पति सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।करीना ने इस फोटो को अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर बताया और लिखा, यह तस्वीर मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है। करीना ने लिखा, हमारे लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा रहा है, लेकिन लोग कहते हैं, मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता। हम बहनें मजबूती से टिकी हैं। दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी लड़की के लिए.।मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त... जन्मदिन मुबारक हो मेरी लोलो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^