कर्तव्य पथ पर ‘स्वर्णिम भारत: विरासत-विकास’ को दर्शाती निकलेगी 26 झांकियां
25-Jan-2025 11:58 PM 8334
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (संवाददाता) छिहत्तरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश दर्शाती कुल 26 झाकियां निकाली जाएंगी, जिनमें 16 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश और 10 केंद्र सरकार के मंत्रालय/विभागों की झांकियां होंगी, जो ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ को दर्शायेंगी। ये झांकियाँ भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश के शानदार भविष्य प्रदर्शित करेंगी। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की भाग लेने वाली झांकियों में पहली झांकी गोवा की होगी, जो गोवा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शायेगी। वहीं उत्तराखंड की झांकी में सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल को प्रदर्शित किया जाएगा। हरियाणा की झांकी में भगवत गीता का प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड की झांकी स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की एक विरासत पर आधारित होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^