कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा
08-May-2023 11:48 PM 2516
बेंगलूरू 08 मई (संवाददाता) कर्नाटक विधानसभा के 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस बार के विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के बीच है। भाजपा के लिए सत्ता को बचाए रखना चुनौतीपूर्ण है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक में 18 जनसभाएं की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, प्रमोद सावंत के साथ-साथ निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी ने भी राज्य भर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इसी क्रम में आज प्रचार के आखिरी दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई नेताओं ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा और मुस्लिम आरक्षण जैसे कई मुद्दों को लेकर पार्टियों ने मतदाताओं के सामने अपने पक्ष को रखा। वहीं कांग्रेस ने प्रचार अभियान में सत्ता पर काबिज होने के पूरा दमखम लगाया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहित राज्य के नेताओं प्रचार किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस दौरान पार्टी के राज्य में प्रचार किया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाला जनता दल (सेक्युलर) के लिए यह चुनाव उसके राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई है हालांकि वह किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में स्वयं को ‘किंगमेकर’की भूमिका देख रही है। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 2,613 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में है। 13 मई को मतों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले मतदान में फर्जी वोटिंग पर अंकुश लगाने और लंबी कतार छुटकारा के लिए खास तैयारी की है। चुनाव आयोग कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र में चेहरे की पहचान के लिए तकनीकी का इस्तेमाल करेगा। किसी भी चुनाव में इस तरह की नई तकनीक को पहली बार उपयोग में लाया जाएगा। कर्नाटक में 10 को होने वाले मतदान में चुनाव में पांच करोड़ 24 लाख मतदाता विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार के चुनाव में नौ लाख 85 हजार नये मतदाता है जोकि पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^