कर्नाटक में मेटान्यूमो वायरस के दो मामले
06-Jan-2025 11:29 PM 5541
नयी दिल्ली 06 जनवरी (संवाददाता) कर्नाटक की राजधानी बेगलुरु में मानव मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के दो मामलें सामने आये हैं। एचएमपीवी के तमिलनाडु में दो और गुजरात में एक मामला आने की भी खबरें है हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा है कि एचएमपीवी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह कोई नया वायरस नहीं है। भारत में यह सबसे पहले वर्ष 2001 में पाया गया था। इसके संबंध में देश में ही विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में छह अध्ययन किए गए हैं। यह वाइरस मुख्य रूप से सर्दी के मौसम के अंत और बसंत ऋतु की शुरुआत में दिखाई देता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^