कर्नाटक में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार के लिए कार्यबल गठित
08-Sep-2021 05:28 PM 8399
नयी दिल्ली 08 सितंबर (AGENCY) कर्नाटक के कुछ जिलों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी में सुधार के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक कार्यबल का गठन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा हाल ही में कर्नाटक के छह जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा की गई थी। इस यात्रा के दौरान उनको प्रत्येक जिले के कुछ हिस्से से इंटरनेट कनेक्टिविटी की गति और पहुंच में सुधार के लिए कई अनुरोध मिले थे। अपनी यात्रा के दौरान श्री चंद्रशेखर ने वादा किया था कि प्रत्येक जिले में इसका अध्ययन करने के लिए उनका मंत्रालय कार्यबल को भेजेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^