करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आयेगी आलिया-रणबीर की जोड़ी
18-Apr-2023 08:13 PM 8489
मुंबई, 18 अप्रैल (संवाददाता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आ सकती है। करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 8 जल्द शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बन सकते हैं। करण जौहर इस नए सीज़न की शुरूआत आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी के साथ करना चाहते हैं। करण का मानना है कि लोग आलिया और रणबीर की शादी और पैरेंटहुड के बारे में जानने के लिए बेताब हैं, इसलिए वो उन दोनों को शो में बुलाना चाहते हैं।करण जौहर के चैट शो में इस बार करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार जैसे सितारे दिख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^