कराटे चैंपियनशिप मे लखनऊ और गौतमबुद्धनगर का जलवा
05-Jun-2022 11:40 PM 6610
लखनऊ 05 जून (AGENCY) राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन के साथ पांच स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले वहीं गौतमबुद्धनगर के खिलाडि़यों ने मेजबान की बढ़त को तगड़ी चुनौती दी और सात स्वर्ण पदक जीते। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में चल रही इस चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अब तक कुल आठ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। दूसरी ओर गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने आज स्वर्ण जीतकर अपना खाता खोला। चैंपियनशिप में आज वाराणसी ने चार स्वर्ण पदक जीते और कुल छह सोने के तमगे अपने नाम कर लिए। दूसरे दिन बलिया व आगरा ने तीन-तीन स्वर्ण पदक और बुलंदशहर ने दो स्वर्ण पदक जीते।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^