कमान खतरों का सामना करने के लिए तैयारःद्विवेदी
15-Mar-2022 09:00 PM 8336
जम्मू 15 मार्च (AGENCY) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी कमान लगातार विकसित हो रहे खतरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने उधमपुर पर उत्तरी कमान के सम्मान समारोह के दौरान वीर अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पुरुस्कारों के साथ-साथ वीरता पुरुस्कारों से सम्मानित किया। सेना कमांडर ने भारतीय सेना के उच्चतम कार्यों में अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बलिदान के लिए उत्तरी कमान के सभी रैंकों की सराहना की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनरल ऑफिसर ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में ‘संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण’ ने सुरक्षा स्थिति में प्रगतिशील सुधार किया है। जनरल ने कहा, “उत्तरी कमान लगातार विकसित हो रहे खतरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।” कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखते हुए कुल 92 वीरता पुरुस्कार प्रदान किए गए जिनमें से राष्ट्र की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए लोगों को 25 विशिष्ट सेवा पुरुस्कार प्रदान किए गए। वीरता पुरस्कारों में से उन्नीस पुरस्कार मरणोपरांत देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिजनों को प्रदान किए गए। आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तरी कमान सुनीता द्विवेदी ने तमाम कठिन परिस्थितियों का सामना किया। जिसके लिए उन्हें पुरुस्कार मिला इसके साथ ही सिविल प्रशासन सहित अन्य लोगों को क्षेत्र के लोगों की शांति, सुरक्षा और सहायता के लिए पुरुस्कार प्रदान किए गए। जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी लोगों के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^