कल्कि 2898 एडी से दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गाना होप ऑफ शम्बाला रिलीज़
05-Jul-2024 11:09 AM 8537
मुंबई, 05 जुलाई (संवाददाता) फिल्म कल्कि 2898 एडी से दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गाना होप ऑफ शम्बाला रिलीज़ हो गया हैनाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इससे पहले, निर्माताओं ने फ़िल्म के दो गाने रिलीज़ किए थे, जिसमें 'कल्कि 2898 एडी' थीम गीत और ‘ता तकरारा’ शामिल है।अब, उत्साह को बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने फ़िल्म का एक और गाना, होप ऑफ शम्बाला रिलीज़ किया है। यह गाना दीपिका पाादुकोण पर फिल्माया गया है।होप ऑफ शम्भाला आशा, शांति और आध्यात्मिक जागृति के विषयों से मेल खाता है। इस गाने को पवित्रा चारी ने गाया है, इसके बोल सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे हैं और इसे संतोष नारायणन ने कंपोज, ऑर्केस्ट्रेट और प्रोग्राम किया है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^