कैमरून में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत
29-Nov-2024 02:30 PM 7446
याउंडे, 29 नवंबर (संवाददाता) कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को एक नाव पलट जाने से 20 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों ने गुरुवार शाम को बताया कि नाव उस समय पलट गई, जब वह लोगोने-एट-चारी डिवीजन के क्षेत्र में दारक द्वीप से यात्रियों को ले जा रही थी। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है, इससे और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में नाव दुर्घटनाएं आम हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^