कड़ी निगरानी और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स आधुनिक सैन्य अभियानों का आधार: एयर मार्शल दीक्षित
11-Jun-2025 08:00 PM 8592
नयी दिल्ली 11 जून (संवाददाता) एकीकृत रक्षा स्टाप के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध कर दिया है कि गहन निगरानी और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एयर मार्शल दीक्षित ने बुधवार को यहां ‘निगरानी और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स इंडिया 2025’ पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निगरानी और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स का क्षेत्र अब विकसित होकर आधुनिक सैन्य अभियानों का आधार बन गया है। उन्होंने समकालीन युद्ध में गहन निगरानी के महत्व का भी उल्लेख किया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक ने सैन्य रणनीतिकारों की समझ को पुष्ट किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^