कॉर्बिन बॉश,ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस के शतकों ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला
28-Jun-2025 11:13 PM 8377
बुलावायो (जिम्बाब्वे) 28 जून (संवाददाता) ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (153) और कॉर्बिन बॉश (नाबाद 100) की शतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप के समय तक नौ विकेट पर 418 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर गवां दिया। छठें ओवर में तनाका चिवंगा ने टोनी डीजॉर्जी (शून्य) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (13) भी चिवंगा का शिकार बने। डेविड बेडिंघम (शून्य) को भी चिवांग ने आउट किया। वियान मुल्डर (17) को मुजारबानी ने रनआउट किया। एक समय 55 रन पर चार विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका को ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच भोजनकाल तक पांचवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने भोजनकाल तक चार विकेट पर 90 रन बना लिये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^