कासिम अकरम होंगे एशियाई खेलों में पाक क्रिकेट टीम के कप्तान
27-Aug-2023 11:24 PM 6112
लाहौर 27 अगस्त (संवाददाता) चीन के हांगझोऊ में होने वाले आगामी एशियाई खेल 2023 टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कासिम अकरम को पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि ओमैर बिन यूसुफ टीम के उपकप्तान होंगे। एशियाई खेल 2023 में टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाली पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। सभी मैच झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फ़ील्ड में खेले जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^