कार खाई में गिरी, युवक की मौत, दो घायल
20-Mar-2022 05:29 PM 2589
मंडी 20 मार्च (AGENCY) हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के जोगिन्दरनगर में एक कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार की रात स्यूरी गांव में हुआ। कार में छह युवक घूमने आये हुए थे। घायलों को जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां कांगड़ा के मयोट गांव निवासी लक्की (21) की मौत हो गई और अन्य दो को टांडा मेडिकल कॉलेज कॉलेज भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^