कांवड़ यात्रा को सुचारू बनाना सरकार की प्राथमिकता : सूद
19-Jun-2025 11:21 PM 1775
नयी दिल्ली 19 जून (संवाददाता) दिल्ली के गृह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की जनता को किसी प्रकार की बाधा न आए तथा दिल्ली भी सुचारू रूप से चले यह भी हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। श्री सूद ने आज कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, बिजली वितरण कंपनियां, ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फायर विभाग, होम गार्ड्स,शहरी विकास विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^