कांस फिल्म फेस्टिबल में रिलीज हुआ फिल्म संयोग का ट्रेलर
18-May-2024 12:18 PM 2069
मुंबई, 18 मई (संवाददाता) कांस फिल्म फेस्टिबल में अभय सिन्हा की आने वाली फिल्म संयोग का ट्रेलर और पोस्टर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने रिलीज किया। यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा प्रस्तुत पारिवारिक कहानी पर आधारित भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म संयोग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी है, जहां राजपाल यादव ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया। रापचिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज फिल्म संयोग के ट्रेलर को राजपाल यादव ने देखा और उसे सराहा भी कहा कि भारतीय फ़िल्म उद्योग की बात ही कुछ और है। उन्होंने कहा कि हर भाषाओं में बनने वाली फिल्म अब दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस महोत्सव के जरिए प्रदर्शित होगी। इसमें भोजपुरी भी शामिल है। यह बेहद खुशी की बात है। वही अभय सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी सात समुन्द्र पार की धरती की है, लेकिन इसका मिजाज पूरी तरह से भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ है और इस फिल्म की कलात्मक प्रस्तुति की गई है जिस वजह से यह अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने लायक सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में से एक चुनी गई। यशी फिल्म्स प्रा. लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म संयोग के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। फिल्म के सह-निर्माता अनिल कुमार सिंह हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, अनीता रावत, संजीव मिश्रा, सूर्या द्विवेदी, जे.नीलम, संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु हैं। संगीतकार साजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी और गीतकार अरबिन्द तिवारी, आशुतोष तिवारी, शेखर, मधुर हैं। कोरियोग्राफर एम. ​​के. गुप्ता (जॉय) और डिजिटल पार्टनर कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^