कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने राज्य के हितों से समझौता किया: बादल
20-Aug-2024 09:18 PM 5690
लोंगोंवाल 20 अगस्त (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब को परेशानी का सामना करना पड़ रहा क्योंकि केंद्र की सरकारों ने नदी जल अधिकार बहाल करने और चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को स्थानांतरित करने सहित राज्य की न्यायोचित मांगों को मानने से इन्कार कर दिया है। संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत की याद में आयोजित कांफ्रेंस में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ संत जी ने पंजाब के लिये सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें धोखा दिया, जिसने उनके साथ-साथ पंजाब के लोगों से किये गये वादों को लागू करने से इन्कार दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^