कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं और परियोजनाओं को 2013 के बाद भाजपा सरकार ने रोका-गहलोत
02-Oct-2023 09:39 PM 8670
जयपुर 02 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने पर कांग्रेस सरकार की चलाई कई योजनाओं और परियोजनाओं को रोक दिया था। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा " वर्ष 2008 से 2013 के बीच जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरी सरकार की चलाई कई योजनाओं और परियोजनाओं को 2013 के बाद भाजपा सरकार ने रोक दिया।" उन्होंने कहा कि वैसे तो ऐसी योजनाओं और परियोजनाओं की सूची बहुत लंबी है लेकिन उदाहरण के लिए इनमें पचपदरा रिफाइनरी, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा, दूध पर दो रुपए लीटर सब्सिडी, जयपुर मेट्रो फेज द्वितीय चरण (अंबाबाड़ी से सीतापुरा), केदारनाथ त्रासदी पीड़ितों को अनुकंपा नियुक्ति एवं कई मुफ्त दवाइयां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा "दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। राजस्थान की जनता को अहसास है कि उनके हित और अधिकार की लोकप्रिय योजनाएं सिर्फ हमारी कांग्रेस सरकार में सुरक्षित हैं। कांग्रेस मतलब भरोसा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^