कांग्रेस सदा धर्म व आस्था के नाम पर राजनीति करती है:चौधरी
26-Jul-2024 08:25 PM 8759
जयपुर, 26 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस सदैव धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है। श्री चौधरी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेसी नेता तुष्टीकरण की नीति पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस केवल झूठ की दुकान चला रही है और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने जनता के बीच नकारात्मक एजेंडा सेट करने का काम किया है, लेकिन देश की जनता कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं के इस एजेंडे को समझ गई है। जनता ने तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में श्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^