कांग्रेस सांसद ने कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण देने की आलोचना को लेकर किया मोदी पर हमला
14-Apr-2025 09:40 PM 2292
बेंगलुरु, 14 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण लाभ दिये जाने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। श्री हुसैन ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए झूठी सूचना फैलाने और संवैधानिक प्रावधानों का गलत अर्थ निकालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पिछड़े समुदायों को आरक्षण देना कोई नयी अवधारणा नहीं है और यह सन 1994 से अस्तित्व में है तथा तबसे अब तक भाजपा की भी सरकारें रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^