कांग्रेस ने उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
05-Oct-2021 11:45 PM 3900
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (AGENCY) कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोक सभा सीटों और आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से श्रीमती प्रतिभा वीरभद्र सिंह को तथा मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय सीट से श्री राज नारायण पुमी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की अर्की विधानसभा सीट से संजय अवस्थी, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और फतेहपुर से भवानी सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^