कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में मनाया संकल्प दिवस
01-Jan-2023 10:28 PM 3070
भोपाल, 01 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। भोपाल जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में रोशनपुरा से गांधी प्रतिमा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। इस दौरान विधायक आरिफ मसूद और पीसीसी के महामंत्री राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^