कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा की दो,विधानसभा के आठ प्रत्याशी किये घोषित
28-Apr-2024 11:02 PM 7870
नयी दिल्ली 28 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने आज ओडिशा से लोकसभा के दो तथा आठ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव समिति ने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदला है और दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नागेंद्र प्रधान को नया उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कटक लोकसभा सीट से सुरेश महापात्र को उम्मीदवार घोषित किया है। श्री वेणुगोपाल के अनुसार चुनाव समिति ने राज्य विधानसभा की आठ सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^