कांग्रेस ने जिस तरह देश को बर्बाद किया कार्यकर्ता लोगों को बतायें:भाजपा
13-Jul-2023 07:44 PM 5126
देवरिया,13 जुलाई(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि नरेंद्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत कांग्रेस ने जिस तरह देश को लूटा और बर्बाद किया उसको लोगों के बीच बतायें। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सिंह के आज यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जो काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश की मोदी-योगी सरकार ने करके दिखाया है वो अन्य दलों की सरकारें नहीं कर पायी हैं।सरकार के इन्हीं कामों को लेकर हम सभी अभियान के तहत लोगों तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप हर घर तक पहुंच कर केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यो को बताये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ने देश को जिस तरह से लुटा,बर्बाद किया उसको भी बताये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी को हराने वाले देश के सारे घोटालेबाज आज एक होकर मैदान में उतरने की तैयारी में है,उन दलों के कारनामों को भी आप सभी जनता को बताये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^