कांग्रेस ने जारी की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची
14-Jan-2025 11:53 PM 8599
नयी दिल्ली, 14 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची आज जारी कर दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता कृष्णा तीरथ को पटेल नगर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि घोंडा सीट से भीष्म शर्मा को टिकट दिया गया है। गोकुलपुर सु सीट से प्रमोद जयंत का नाम काटकर ईश्वर बागड़ी को पार्टी का नया उम्मीदवार बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^