कांग्रेस ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का अपमान किया, उन्हें लज्जित कियाः गुप्ता
24-Dec-2024 10:34 PM 5855
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें लज्जित किया है और आज वही कांग्रेस उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है। श्री गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस की सोच हमेशा अंबेडकर विरोधी रही है। कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^