कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
13-Dec-2024 12:43 AM 8231
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जिसमें दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को नयी दिल्ली तथा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की नाम का चयन किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। पटपड़गंज सीट से पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, सदर बाजार से प्रदेश प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल तथा बल्ली मारान से हारून यूसुफ को टिकट दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^