कांग्रेस ने देश को विभाजित करने का पाप किया था: बिंदल
10-Apr-2024 09:48 PM 1701
सोलन, 10 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह कांग्रेस के खोखलेपन को स्पष्ट रूप से दिखाता है। घोषणापत्र के अंदर एक ही बात कही है ‘मोदी हटाओ’ यानी कांग्रेस का लक्ष्य है ‘मोदी हटाओ’ और मोदी का लक्ष्य है देश का विकास करो। डॉ बिंदल ने यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो कॉंग्रेस पार्टी टूटती चली गई, बिखरती चली गई, परन्तु एक परिवार की चिंता इन्होंने की। कभी 450 सांसदों को लेकर चलने वाली पार्टी 28 राज्यों में सत्ता हासिल करके चलाने वाली पार्टी आज 40 से नीचे आ गई है और यह आगामी चार जून को 30 के नीचे जाने वाली है। कांग्रेस सरकार का यह घोषणापत्र बहुत बड़ा धोखा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^