कांग्रेस ने चार दशक बाद चखा जीत का स्वाद
05-Jun-2024 09:11 PM 2451
सहारनपुर, 5 जून (संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रसूखदार सियासी घराने से ताल्लुक रखने वाले इमरान मसूद ने धमाकेदार जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चार दशक के इंतजार का समापन किया। यह तीसरा मौका है जब कांग्रेस ने जिले में जीत का स्वाद चखा है। कांग्रेस का इमरान मसूद पर 10 साल से कायम भरोसा रंग ले ही आया। मोदी युग के पिछले दो चुनावों में भाजपा को तगड़ी चुनौती देने वाले इमरान मसूद के जरिए कांग्रेस अबकी तीसरी बारी में लोकसभा पहुंचने में सफल हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^