कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
24-Apr-2024 10:22 PM 6490
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्य की नरसिंहपुर सीट से के बी आर नायडू, राजमपेट से एस के बशीद तथा चित्तुर से एम जगपति को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि राज्य विधानसभा की 11 सीटों के लिए भी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^