कांग्रेस के शासन में चरमरा गई कानून-व्यवस्थाः जयराम
21-Apr-2024 07:30 PM 7287
मंडी, 21 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पालमपुर में कॉलेज छात्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार की कानून एवं व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। श्री ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में ‘गुंडाराज’ बढ़ गया है। कॉलेज छात्रा पर तेजधार हथियार से हुए हमले की इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जयराम ठाकुर ने इस घटना में घायल छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए, दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^