कांग्रेस के हिमाचल विधानसभा के लिए तीन सीटों के उम्मीदवार घोषित
26-Apr-2024 11:21 PM 2848
नई दिल्ली 26 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने राज्य विधानसभा के तीन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के वास्ते इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सुजानपुर विधानसभा सीट से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गाग्रेड सीट से राकेश कालिया तथा कुटलेहर से विवेक शर्मा को टिकट दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^