कांग्रेस के घोषणापत्र में तुष्टीकरण, एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख: धामी
30-May-2024 06:57 PM 8388
शिमला, 30 मई (संवाददाता) उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके घोषणापत्र में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख किया गया है। श्री धानी ने यहां प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ के छह चरण पूरे हो गये हैं और अंतिम सातवां चरण 01 जून को होना है। पूरे देश में घूमने के बाद मैं एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि पूरे देश में एक समान वातावरण है। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक, सभी जगहों पर लोगों ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप से देखा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^