कांग्रेस का सत्याग्रह नौटंकी-पूनियां
13-Jun-2022 10:57 PM 8859
जयपुर 13 जून (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कांग्रेस द्वारा उसके नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के विरोध में किये जा रहे सत्याग्रह को नौटंकी करार देते हुए कहा है कि देश संविधान और व्यवस्था से चलता है और इस तरह की नौटंकी के बजाय ईडी के सामने अपना पक्ष रखा जाना चाहिए। डा पूनियां ने आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रवर्त्तन निदेशालय देश के आर्थिक अनुशासन को बनाए रखने वाली संस्था है। उसके सामने अपना पक्ष रखा जाना चाहिए लेकिन यहाँ तो चोर की दाढ़ी में तिनका लग रहा है।आज की कांग्रेस के फ़र्ज़ी सत्याग्रह से असली गांधीजी स्वर्ग में हैरान हो रहे होंगे। उन्होंने कहा कि ईडी के समन पर उन्हें तसल्ली से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह किस बात का किया जा रहा है, यदि पाक साफ है तो उस संस्था का सम्मान करें, लेकिन उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि सारा देश कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस की हकीकत जान चुका है। डा पूनियां ने कांग्रेस के मोदी सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग करने के आरोप पर कहा कि यह सब कांग्रेस करती आई हैं और अब जनता सब जान चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^