कांग्रेस का फ्रॉड फार्म, राहुल के फ़ॉरेन टूर का टिकट: अनुराग
02-Oct-2024 12:15 AM 6435
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर(संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस फ्रॉड फार्म भरवाकर हरियाणा की जनता को ठगने के मंसूबे पाल रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ खुद के लिए ऐशो आराम बढ़ाने में लगे हैं। भेदभाव और वादा खिलाफी ही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। उन्होंने बड़ा गांव और रामनगर में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^