कांग्रेस का घोषणा पत्र कर्मकांड, हारी लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : यादव
05-Apr-2024 07:30 PM 7150
भोपाल, 05 अप्रैल (संवाददाता) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज जारी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस का ये पत्र मात्र कर्मकांड है और पार्टी हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है, लेकिन कांग्रेस अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुई है। पार्टी ने किसान, गरीब, मजदूर, युवा सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा। न्याय शब्द उनके मुंह से शोभा नहीं देता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^