कांग्रेस गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प : सुदेश महतो
13-Apr-2024 11:17 PM 4125
रांची, 13अप्रैल (संवाददाता) झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प । श्री महतो ने आज शिवम बैंक्वेट हॉल, हरनगंज में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस- जेएमएम गठबंधन का कोई आधार नहीं है। जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है। इस गठबंधन ने समाज को ठगने का काम किया है। जबकि एनडीए राज्य और राष्ट्र के हितों में काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^