कांग्रेस एकजुट, चुनाव में अपनाया जायेगा कर्नाटक मॉडल-गहलोत
11-Aug-2023 09:22 PM 5286
जयपुर 11 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी पार्टी में कोई मतभेद नहीं बताते हुए कहा है कि वे सब एकजुट है और सब एकराय होकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इसमें कर्नाटक मॉडल को अपनाया जायेगा। श्री गहलोत ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में राजस्थान के अंदर भी कर्नाटक मॉडल को अपनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरु करके सितंबर के अंत या अक्टूबर के शुरु में प्रत्याशियों की एक सूची जारी करने के हमारे प्रयास है। इसी रुप में आगे बढ़ा जायेगा और सबके एकराय एवं एकजुट होकर चुनाव लड़ा जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^