कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मिस्त्री के जवाब संतोषजनक: थरूर
10-Sep-2022 08:43 PM 5390
नई दिल्ली 10 सितंबर (वार्ता ) कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने वाले प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) को लेकर सवाल उठाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा है कि वह पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के जवाब से संतुष्ट हैं और उन्हें मतदाता सूची को लेकर कोई शिकायत नहीं है। श्री थरूर ने ट्वीट कर कहा कि श्री मिस्त्री ने उन्हें और चिट्ठी लिखने वाले उनके अन्य सदस्यों को जो जवाब दिया है वह उनकी आशंकाओं का पूरी तरह से निवारण करता है और उनके जवाब से वह संतुष्ट हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के मतदान में मतदाता सूची को लेकर जो उनके भ्रांति थी वह दूर हो गई है। उन्होंने कहा है कि वह किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं और कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की सेवा करना चाहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे पार्टी मजबूत होगी। श्री थरूर ने कहा की वह सच्चे कांग्रेसी है और कांग्रेस के वह एक वफादार सिपाही है इसलिए उनके मन में जो सवाल आया उन्होंने पार्टी से पूछा है और यह उनका अधिकार भी था, लेकिन चुनाव प्रभारी से मिले जवाब से वह पूरी तरह संतुष्ट है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^