कानपुर में दो पक्षों के विवाद में मंदिर में पड़ा ताला
24-May-2024 10:17 PM 4764
कानपुर 24 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर में कथित रुप से दान पेटी पर कब्जे की लड़ाई में दर्शनार्थियों को मां दुर्गा के दर्शन पूजन से वंचित होना पड़ रहा है। दबौली मेन रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर में दानपेटी और कब्जे को लेकर कई दिनो से मंदिर की देखरेख करने वाले कैलाश पाल के पुत्र ललित और पुजारी अशोक कुमार दीक्षित के पुत्र निर्मल के बीच तकरार चल रही थी। गुरुवार दोपहर ललित अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर आया और निर्मल के साथ उलझ गया। दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^