काबुल गोलीबारी में पांच मरे, एक घायल
23-Nov-2022 06:29 PM 6859
काबुल 23 नवंबर (संवाददाता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद के भीतर हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि काबुल में एक मस्जिद के भीतर एक सैनिक ने नमाज के लिए आये लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^