जुडवां भाइयों ने जीते कुश्ती पदक
07-Oct-2022 05:01 PM 7563
हमीरपुर 07 अक्टूबर (संवाददाता) सिरमौर में हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की अंडर -14 कुश्ती चैंपियनशिप में जुड़वां भाइयों सबया ने स्वर्ण और सौम्या ने रजत पदक जीते। कुश्ती में 35 किग्रा भार वर्ग में सौम्या ने रजत जीता जबकि 48 किग्रा वर्ग में सब्या ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों बच्चों के पिता पवन कुमार और माता नीना कुमारी भी अपने कॉलेज के दिनों में एथलेटिक्स में स्टेट चैंपियन रहे थे। दोनों शिक्षा विभाग में कॉलेज शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^