जुबा संघा, नार्दन यूनाइटेड औऱ गढ़वाल यूनाइटेड जीते
30-Apr-2025 07:46 PM 1841
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (संवाददाता) हिमांशु चंटोला की शानदार हैट्रिक की मदद से जुबा संघा ने डीएसए ए डिवीजन लीग में रॉयल फुटबॉल क्लब को 5-0 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए। नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए एकतरफा मुकाबले में कुल्लू और अमासजून ने एक एक गोल बांटे। एक अन्य मुकाबले में हॉप्स ने ह्युबर स्टोन तौठाँग के दो गोलों से यंगेस्टर्स एफसी को 2-1 से परास्त किया। पराजित टीम का गोल नितिन चौहान ने किया। अन्य मैचों में वोरियर्स ने गढ़वाल यूनाइटेड पर 2-1 की जीत पाई। विमेंस प्रीमियर लीग में गढ़वाल यूनाइटेड ने दिल्ली यूनाइटेड एफसी को बोनीफिलिए शुलाई, कप्तान संफीदा, एल किम और दीपिका पाल के गोलों से पराजित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^